मध्य प्रदेश

मिट्टी धंसने से 6 महिलाए दबी, एक महिला और एक किशोरी की मौत

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल । राजधानी भोपाल के सूखी सेवनिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां मिट्टी धंसने से छह महिलाएं मिट्टी में दब गई। इसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं अभी भी मिट्टी में दबी हुई है।
जानकारी के अनुसार सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के बालमपुर गांव में तालाब गहरीकरण का काम चल रहा है। शनिवार को गहरीकरण की जगह पर पुताई की पीली मिट्टी लेने महिलाएं पहुंची थी। महिलाएं मिट्टी खोद रही थी। तभी उनके ऊपर मिट्टी का ढेर भरभरा कर गिर गया। हादसे में फिरोजा बी पत्नी अफजल उम्र 35 वर्ष और पिंकी पिता गुड्डू आदिवासी उम्र 16 वर्ष की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसर मिट्टी में अभी भी चार महिलाएं दबी हुई है। जिनको प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे है।
वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने तालाब के गहरीकरण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना अनुमति तालाब गहरीकरण किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक देहात किरण केरकता के मुताबिक, सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर पुलिस और SDERF की टीम ने चार महिलाओं को रेस्क्यू कर लिया। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं के नाम फिरोजा बी उम्र 35 वर्ष पत्नी अफजल और पिंकी आदिवासी उम्र 16 वर्ष पुत्री गुड्डू आदिवासी बताए गए हैं। दोनों ही बालमपुर की रहने वाली हैं।

Related Articles

Back to top button