मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने जिले की सियरमऊ पंचायत को लाड़ली फ्रेंडली घोषित होने पर प्रदान किया प्रमाण पत्र
रायसेन । रायसेन जिले की सियरमऊ पंचायत को लाड़ली फ्रेंडली घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में पुरस्कृत किया गया तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पंचायत की ओर से यह पुरस्कार पंचायत सचिव रमेश कुमार शाह द्वारा प्राप्त किया गया। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत ने बताया कि लाड़ली फ्रेंडली पंचायत ऐसी पंचायतों को घोषित किया जा रहा है जिनमें विगत दिवस बाल विवाह ना हुए हों तथा सभी बालिकाएं स्कूल जा रही हों। साथ ही सभी बालिकाओं का लाड़ली लक्ष्मी योजना में पंजीयन हो गया हो तथा सभी बालिकाओं का टीकाकरण भी हो गया हो। जिले की सियरमऊ पंचायत यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली पहली पंचायत है।



