क्राइम

युवक के सिर में डंडा मारकर हत्या, पुलिस पहुंची मौके पर

सिलवानी । रविवार की सुबह सिलवानी तहसील के ग्राम चुन्हेटिया में पानी की टंकी के पास नदी किनारे शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस को जानकारी लगते ही मौके एसडीओपी राजेश तिवारी और थाना प्रभारी भारत सिंह पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुन्हेटिया में पानी की टंकी के पास तेंदोनी नदी किनारे मृतक खुमानसिंह अहिरवार पिता हरिराम अहिरवार उम्र 50 साल निवासी ग्राम चुन्हेटिया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में डंडा मारकर रात्रि में हत्या कर दी गई । प्रातः ग्रामवासियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, मौके पर एसडीओपी राजेश तिवारी, थाना प्रभारी भारत सिंह एवं पुलिस बल ने पहुंच कर वैधानिक कार्रवाई कर रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतक के दो लड़के, नवलकिशोर उम्र 19 साल एवं खेमचंद उम्र 25 साल, वह मिस्त्री का काम करते हैं, मृतक शराब पीने का आदी था कोई काम धाम नहीं करता था शनिवार की रात्रि में भी 8 बजे घर से खाना खाकर शराब पीकर गांव में निकला था और लौट कर नहीं आया था। पुलिस ने शव को पीएम के सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया।
इस संबंध में एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 302 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button