यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों को लेकर युवा कांग्रेस की हुई बैठक
रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । युवा कांग्रेस सांची ब्लॉक द्वारा सांची में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ों ने कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई जिसमे युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा एवं जिला महामंत्री रूपेश तंतवार नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष ऋषभ कुमार जैन, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शकील पटेल, सलामतपुर नगर अध्यक्ष सचिन साहू, भूरा शर्मा और वसीम कुरैशी, अमृत बाबू नरवारे, आशीष दीवान, पार्षद प्रतिनिधि रवि अहिरवार, इंद्रजीत अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रूपरेखा बनाई गई एवं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना पूर्व में किए गए कांग्रेस के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाना पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य को लेकर एकजुटता दिखाते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा कांग्रेस को एक जुट होकर मजबूत बनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजई बनाने का संकल्प लिया गया।



