राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर नहीं बने जगह-जगह सुलभ कांप्लेक्स, यात्री हो रहे हैं परेशान
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । यात्रियों की सुविधा हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन पर प्रत्येक 50 किलोमीटर की दूरी पर एक एक वृहृद सुलभ कांप्लेक्स के निर्माण की बात राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा फोर लाइन सड़क निर्माण के दौरान कही गई थी जो अभी तक मिथ्या साबित हो रही है । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 का निर्माण हुए 10 से 15 वर्ष हो चुके हैं लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जनहित में लोगों की सुविधा हेतु सुलभ कांप्लेक्स बनाने की योजना पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। देखा जाता है कि सागर से लेकर नरसिंहपुर तक एक भी ऐसा सार्वजनिक मूलभूत सुविधाओं वाला सुलभ कांप्लेक्स नहीं बना है जिसमें इस मार्ग पर चलने वाली यात्री बसें और निजी वाहन चालक यात्री उसका भली-भांति उपयोग कर सकें । इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण वह इस ओर बिल्कुल ही ध्यान नहीं दे रहा है केंद्रीय परिवहन मंत्री इस ओर तत्काल ध्यान देकर नियमानुसार 50 किलोमीटर की दूरी पर सुलभ कांप्लेक्सौ का निर्माण शीघ्र कराएं जिससे यात्रियों को हो रही परेशानी दूर हो सके।



