देश विदेशमध्य प्रदेश

G-20 देश के प्रतिनिधि मंडल ने निहारे प्राचीन स्मारक

रिपोर्टर : देवेंद्र तिवारी
सांची । नगर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जी 20 के प्रतिनिधि मंडल ने आज इस विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल पर ढाई हजार साल प्राचीन बौद्ध स्मारकों को निहारा इसके पूर्व प्रतिनिधि मंडल का कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने अगवानी की इस अवसर पर जिले के तमाम अधिकारी उपस्थित थे पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधि मंडल को ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध कराई इस अवसर पर नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था नगर भर को हुडिंग बेनर से पाट दिया गया था मुख्य चौराहे से स्तूप रोड़ पूरी तरह रंगीन लाइटों से सजाया गया था नगर पूरी तरह विभिन्न रंगीन लाइटों से जगमगा उठा । स्कूली बच्चों ने भी प्रतिनिधि मंडल को हाथ में तिरंगा फहराकर स्वागत किया स्तूप पहाड़ी पूरी तरह रंग बिरंगी लाइट से जगमगा रही थी। स्तूपों को निहारने के पश्चात मेहमानों ने पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित लाइट साउंड सिस्टम से स्तूपों को निहारा तथा इन कलाकृतियों ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस कार्यक्रम के पश्चात प्रतिनिधि मंडल मीडिया से मुखातिब होंगे तथा गेटवे रिट्रीट में भोज व्यवस्था का कार्यक्रम रखा गया है।

Related Articles

Back to top button