मध्य प्रदेश

दुकानों पर पहुंचकर एसडीएम, तहसीलदार सहित नपा अमले ने दुकानदारों से कहा – बाहर रखें दो डस्टबिन

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत व्यापारियों को किया जागरूक
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर के बाजारों में शाम को भृमण पर निकले एसडीएम तहसीलदार सहित नपा और पुलिस के अमले ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत व्यापारियों को जागरूक किया। व्यापारियों से दुकानों के बाहर दो डस्टबिन रखने के लिए कहा । जिनमें गीला और सूखा कचरा डाला जा सके। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नपा अमले सहित रायसेन प्रशासन द्वारा शहर के लोगों और व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है।
भृमण के इस दौरान एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, राजस्व निरीक्षक राजेश राजू कांकर, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सप्रे सहित अमले के साथ दुकानों पर पहुंचकर दुकानों के बाहर पड़े कचरे को देख नाराजगी जताते हुए व्यापारियों से दो डस्टबिन रखने के लिए कहा। जिससे दुकानों के बाहर कचरा अब डस्टबिन में डाला जाएगा ।वहीं इस दौरान किराना व्यापारी अनिल चौरसिया ने प्रशासन के सामने दुकानों पर 50 डस्टबिन वितरण करने की बात कही तो एसडीएम ने व्यापारी की सराहना भी की।
2 से 3 दिन बाद दशहरे मैदान में लगेंगे सब्जी के ठेले…..
शहर के महामाया चौक पहुंचे एसडीएम एलके खरे, स्वच्छता अभियान की नोडल अधिकारी रश्मि सिंह ने सब्जी विक्रेताओं को बुलाकर दशहरे मैदान में दुकान लगाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अब शहर में रोड निर्माण का काम भी जारी हो गया है। आपको महामाया चौक पर दिवाली तक ही सब्जी की दुकान लगाने के लिए समय दिया गया था। अब 2 या 3 दिन बाद से आप शहर के दशहरे मैदान में बनी नई सब्जी मंडी में पहुंचे। इस पर व्यापारियों ने अपनी राय रखते हुए कहा कि हम तो पहुंच जाएंगे पर शहर में कई जगह सब्जी के ठेले लग रहे हैं उनको भी बंद किया जाए। इस पर एसडीएम खरे ने कहा कि जो भी रोड किनारे या सब्जी के ठेले शहर में दिखेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही नई सब्जी मंडी में जो दुकान ले चुके हैं उनको छोड़कर नए सिरे से दुकान सब्जी विक्रेताओं को दिए जाएंगे और किराया निर्धारित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button