क्राइम

अंधे मोड़ पर बस पलटी, 21 यात्री घायल, 5 गंभीर घायलों को किया रिफर

गंभीर रूप से घायलो व्यक्ति 7500 रू की राशि दी जावेगी
विधायक रामपालसिंह ने ली घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी

सिलवानी । गुरूवार की शाम लगभग 4 बजे राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के सिलवानी से लगभग 10 किमी पहले जमुनिया घाट के अंधे मोड़ पर दीपक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 21 यात्री घायल हो गये वही 5 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन एवं भोपाल रिफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को लगभग 4 बजे दीपक ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 04 पी ए 2334 बेगमगंज से देवरी जा रही थी। सिलवानी से लगभग 10 किमी पहले जमुनिया घाट के अंधे मोड़ पर दीपक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर घायलों को पुलिस 100 डायल, एंबुलेंस एवं निजी गाड़ियों से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। बस दुर्घटना के घायलों को त्वरित इलाज हेतु 100 डायल के चालक मुजीब खान और भगीरथ गौर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
21 घायल, 5 गंभीर घायलों को रिफर
बस दुर्घटना में 21 यात्री घायल हुए हैं जिनका उपचार सिलवानी के सिविल हाॅस्पिटल में चल रहा है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 5 गंभीर घायलों को रायसेन रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शी बस में बैठे यात्रियों ने बताया कि बस का ड्राइवर बस काफी तेज गति से न्यूटन गैर में घाट उतार रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद बस ड्राइवर, कन्डेक्टर, और क्लीनर तीनो भाग गए।
बस दुर्घटना में गंभीर घायल सीरीन जहां / सादिक 50 वर्ष निवासी सिलवानी, रईसा बी / प्यारे मोहम्मद खां 50 वर्ष निवासी कढ़ेली उदयपुरा, अंजू शाक्या / रिंकू शाक्या 21 वर्ष निवासी बेगमगंज, सूफिया /सराफत 13 वर्ष निवासी सिलवानी, वहीदन बी / अब्दुल खान 60 वर्ष निवासी गाडरवारा जिला नरसिंहपुर को उचित उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रायसेन एवं भोपाल रिफर किया गया।
वही दिनेश कुशवाहा / परमांनद कुशवाहा 30 वर्ष निवासी कठौतिया, प्रियांश / दिनेश कुशवाहा 5 वर्ष निवासी कठौतिया, मातलीबाई / दिनेश कुशवाहा 25 वर्ष निवासी कठौतिया, शबनम / अनबर खान 30 वर्ष निवासी गाडरवारा, रेहान / अनबर खान 20 वर्ष निवासी गाडरवारा, कल्पना / देवेन्द्र श्रीवास्तव 42 वर्ष निवासी सिलवानी, अशरद मीर / समद मीर 50 वर्ष निवासी खमरिया गैरतगंज, अर्चना षाक्या / राकेश शाक्या 30 वर्ष निवासी बेगमगंज, रामवती शाक्या/ घनष्याम 55 वर्ष निवासी बेगमगंज, रवि ठाकुर / जीवनसिंह ठाकुर 19 वर्ष निवासी सुल्तानपुर, बाबूलाल सेन / पूरनलाल सेन 65 वर्ष निवासी सिमरिया कलां, बृजेन्द्र ठाकुर / बृजलाल ठाकुर 17 वर्ष निवासी सुल्तानपुर, छाया / सुखदेव आदिवासी 21 वर्ष निवासी देवरी उदयपुरा घायलों को सिविल हास्पिटल सिलवानी में इलाज किया जा रहा है।
इस संबंध में सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि जमुनिया घाटी पर बस पलटने में 21 यात्री घायल हुए हैं। जिनमें 5 यात्रियों को उचित उपचार हेतु भोपाल रेफर किया गया है। शेष यात्रियों का उपचार सिविल अस्पताल सिलवानी में हो रहा है।

जमुनिया घाट पर बस पलटी, कई घायल

प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही कर घायलों का कराया उपचार
रायसेन ।
सिलवानी तहसील में जमुनिया घाटी पर बस पलटने से हुई दुर्घटना में कुल 21 यात्री घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले द्वारा तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। दुर्घटना में घायल 05 यात्रियों को रायसेन जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है तथा शेष यात्रियों का सिविल अस्पताल सिलवानी में उपचार किया जा रहा है। इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्तियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार प्रति घायल व्यक्ति 7500 रू की राशि दी जाएगी।
विधायक ने ली घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी
सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को जमुनिया घाटी पर हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलत ही तत्काल उन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सिविल अस्पताल सिलवानी में भर्ती मरीजों से हालचाल जाना एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी का उपचार सही ढंग से किया जावे एवं जिन घायलों को रायसेन या भोपाल रेफर किया गया है वहां के अधिकारियों को भी तत्काल निर्देशित किया एवं ईश्वर से कामना की कि सभी लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके।

Related Articles

Back to top button