मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा बने

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बैठक बड़ौर मैरिज गार्डन करेली जिला नरसिंहपुर में राष्टीय अध्यक्ष जेपी वर्मा की सहमति से महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई| बैठक में सर्व समिति से अखिल भारतीय कुशवाहा नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष पद हेतु विनोद कुमार कुशवाहा मोंहद घोषित किया गया| साथ ही इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी में नेमीचंद कुशवाहा कामती खैरी को प्रदेश मंत्री, अरूण कुमार भदौरिया गाडरवारा एवं विश्राम कुशवाहा कामती को प्रदेश कार्यकारणी सदस्य और श्रवण कुमार कुशवाहा आंमगाव बड़ा को जबलपुर संभागीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया |
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने जल्दी ही नवीन कार्यकारणी का गठन सबकी सहमति से जिला अध्यक्ष को बनाने के निर्देश दिये और उन्होंने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है जो हमारा सम्मान करेगा कुशवाहा समाज उसका सम्मान करेगा | साथ ही सभी समाजिक बंधुओं ने अपनी अपनी बात समाज हित में रखी ।
बैठक में इस मौके पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात कुमार पटेल, महेश कुशवाहा, केदार कुशवाहा, ब्रजेन्द्रसिंह कुशवाहा, साईखेडा ओमप्रकाश कुशवाहा साईखेडा, मूरत सिंह कुशवाहा गाडरवारा, धांधू कुशवाहा, लछ्मी नारायण कुशवाहा करेली, आचार्य गोटीराम कुशवाहा, चंद्रपाल कुशवाहा, राजाराम पटेल, संतोष कुशवाहा, सीताराम कुशवाहा, पूरनलाल पटेल, राधेश्याम पटेल, सूरज पटेल, विनायक पटेल, पवन पटेल, रामकुमार पटेल, वीरन कुशवाहा, डा. एच.एस. पटेल, पंकज पटेल, दीपक पटेल, प्रदीप कुशवाहा, अमित कुशवाहा, अनुज पटेल, धनीराम कुशवाहा, कैलाश पटेल, राकेश कुशवाहा,आदि जिले के सभी क्षेत्रों से स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हरिशंकर कुशवाहा एवं आभार विनोद कुमार पटेल ने किया।

Related Articles

Back to top button