अचानक मौसम ने ली करवट, घने काले बादल छाने के बाद हुई बूंदाबांदी
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुबह से बादलों की लुका छुपी चल रही थी। दोपहर होते-होते आसमान में घने काले बादल छा गए जो शाम करीब 5 बजे हल्की वर्षा में परिवर्तित हो गए।
दिन के तापमान में गिरावट आने से शाम को चली ठंडी हवा ने लोगों को सर्दी का एहसास कर दिया।
किसानों का कहना है कि बूंदाबांदी से खेतों में कोई लाभ नहीं पहुंचेगा , बल्कि उल्टा जहां सोयाबीन एवं धान की फसल काटी रखी है ।वहां पर हल्के नुकसान होने की आशंका व्यक्त करते हुए बताया कि यदि बेमौसम वर्षा हुई तो जरूर किसानों को नुकसान पहुंच सकता है।
कृषि उपज मंडी सचिव अभयपाल सिंह बिलोदिया ने बताया कि मंडी में सोयाबीन के साथ धान की आवक भी शुरू हो गई है ।आज हल्की बूंदाबांदी होने से मंडी प्रांगण में नीलामी में रखे ट्रैक्टर ट्रालियों में रखा सोयाबीन एवं धान थोड़ी- सी भीग गई थी लेकिन उससे नुकसान नहीं हुआ है। नीलामी बराबर चल रही है। किसानों को अपने अपने अनाज की सुरक्षा किए जाने के लिए कहा गया है ताकि मंडी में बिकने के लिए आई उपज भीगने से बच सके।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। कहीं -कहीं हल्की वर्षा के साथ तेज वर्षा भी हो सकती है ।



