मध्य प्रदेश

उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस पर जगह जगह फहराया तिरंगा झंडा


रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l देश की आजादी का अमृत महोत्सव रिमझिम बारिश में उमंग, उत्सव व राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओतप्रोत वातावरण में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ में वंदे मातरम्, भारत माता की गूँज के साथ उमरियापान, ढीमरखेड़ा तहसील में राष्ट्र के आन बान शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा जगह जगह फहराया गया l शासकीय एवं अशासकीय संस्थानो, शालाओ में बड़े धूमधाम के साथ अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वाजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई l इस मौके पर राष्ट्रीय गीत एवं वंदे मातरम् गीत के माध्यम से भारत माता को याद किया गया l ग्राम पंचायत उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार ने तिरंगे झंडे को फहराया कर सलामी दी l स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए l उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, उप सरपंच जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया सहित पंच गण एवं ग्रामवाशियों की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया l जिसमें ग्राम के विकास के लिए नागरिकों ने अपने अपने सुझाव दिए l ग्राम सभा में हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने आवेदन पत्र दिए l सरपंच अटल ब्यौहार ने कहा कि ग्राम विकास के लिए सभी पंचों एवं आम नागरिकों के सहयोग से ग्राम का चहुंमुखी विकास के साथ शासन की जनकल्याणकारि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को मिलेगा l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में अध्यक्ष श्रीमती सुनीता संतोष दूबे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहरा कर सलामी दी l इस दौरान उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पारश पटेल, सी ई ओ विनोद पाण्डेय, के पी परौहा, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, अटल बिहारी वाजपेयी सहित सभी सदस्य गण एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा l ग्राम पंचायत बरेली ( बार) में सरपंच श्रीमती निर्मिला जयपाल द्वारा झंडा वंदन कर सलामी दी, ग्राम पंचायत पचपेढी में सरपंच शिवचरण पटेल द्वारा, सहकारी साख समिति मर्यादित उमरियापान में समिति प्रबंधक अश्वनी शुक्ला ने ध्वाजारोहण किया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान में बी एम ओ द्वारा, ग्राम पंचायत मढ़ना में सरपंच गोविन्द प्रताप सिंह द्वारा झंडा वंदन किया, सहकारी साख समिति मर्यादित झिन्नापिपरिया में समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी द्वारा झंडा वंदन किया, ग्राम पंचायत बरौदा में सरपंच रति राम कोल द्वारा, ग्राम पंचायत घुघरी में सरपंच लक्ष्मी बाई बर्मन द्वारा, ग्राम पंचायत मंगेली में सरपंच संजय दाहिया, ग्राम पंचायत टोला में सरपंच राम सखी कोल, ग्राम पंचायत भटगवां में सरपंच अशोक कुमार दाहिया, सहकारी साख समिति मर्यादित ढीमरखेड़ा में समिति प्रबंधक संजय पांडेय ने ध्वाजारोहण कर सलामी दी, ग्राम पंचायत छोटा कछार गांव में सरपंच राजेश राय द्वारा, ग्राम पंचायत सिमरिया में सरपंच विनय ज्योतिषी, देवरी मंगेला में सरपंच रेशमा बाई कोल, पौड़ी कला बी में सरपंच जागेश्वर झारिया द्वारा, विपणन सहकारी समिति मर्यादित उमरियापान में समिति प्रबंधक दीपचंद बर्मन द्वारा ध्वाजारोहण किया गया, उमरियापान थाना में प्रभारी एस राज पिल्लाई द्वारा, जिर्री में सरपंच महेश कुमार यादव द्वारा, ग्राम पंचायत पिपरिया शुक्ल में सरपंच श्रीमती सुषमा उरमलिया द्वारा, घुघरा में सरपंच श्रीमती कौशिल्या सोनी, पिपरिया सहलावन में सरपंच मिरखू कोल, ग्राम पंचायत बम्हनी में सरपंच श्रीमती अनीता कोरी द्वारा, कनौजा में सरपंच विजय सिंह ठाकुर, पोड़ी खुर्द में सरपंच माया बाई कोल, ग्राम पंचायत बरही में सरपंच श्रीमती वंदना पटेल द्वारा, देवरी पाठक में सरपंच कमलेश सिंह गौड़, हरदी में सरपंच जय करण कोल, आदिम जाति सहकारी समिति खमतरा में समिति प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव द्वारा तिरंगा झंडा फहराया, ग्राम पंचायत ढीमरखेड़ा में सरपंच गोमती बाई कोल, अंतर्वेद में सरपंच गौकरण मिश्रा द्वारा ध्वाजारोहण किया गया l अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर सभी जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l अमृत महोत्सव कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्यजनों एवं पत्रकार बंधु उपास्थित रहे l

Related Articles

Back to top button