पटवारी संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
सिलवानी। मंगलवार को विभिन्न मांगो को लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने प्रमुख सचिव के नाम तहसीलदार जीसी गोस्वामी को ज्ञापन सोपा।
मध्यप्रदेश पटवारी संघ द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन दिनांक 4 मई 2023 के परिप्रेक्ष्य में पटवारियों पर की गयी सभी कार्यवाहियो को वापस लेने एवं उस ज्ञापन के आधार पर पटवारियों के सीमांकन कार्य से विरत रहने व सीमांकन कार्य में किसी भी प्रकार का सहयोग न करने का उल्लेख किया है।
दिनांक 4 मई 2023 को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को संबोधित करते हुए सभी जिला कलेक्टरो को इस सम्बन्ध में ज्ञापन दिए गए थे कि समान कार्य समान वेतन के आधार पर मध्प्रदेश के पटवारियों को 2800 ग्रेड पे दी जाये। ज्ञापन में लेख कर अवगत कराया गया था कि पटवारियों के पास संसाधन की कमी है तथा विशेष भर्ती अभियान अंतर्गत बदार नियुक्त 500 राजस्व निरीक्षको द्वारा सीमांकन कार्य नहीं किये जाने से, सलव पटवारियों पर पूर्व से अत्यधिक कार्य होने व अन्य विधिक व्यावहारिक कारणों से प्रदेश में पटवारी द्वारा सीमांकन कार्य नहीं किया जायेगा। अतः जब तक पटवारियों को समान कार्य समान वेतन के आधार पर 2800 ग्रेड पे नहीं दी जाती है व समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है तब तक प्रदेश का पटवारी सीमांकन कार्य नहीं करेगा और ना ही सीमांकन कार्य में किसी प्रकार का सहयोग करेगा किन्तु इसके बावजूद प्रदेश के विभिन्न जिलो में जिला कलेक्टरो द्वारा पटवारियों द्वारा सीमांकन कार्य नहीं किये जाने से उन पर निलम्बन आदि कार्यवाहियां की गयी है और अन्य कार्यवाहियां प्रचलन में है। उदाहरण के लिए सिंगरोली जिले में 15 पटवारियों को निलंबित किया गया है तथा सीधी जिले में 100 से ऊपर पटवारियों पर निलंबन नो वर्क नो पे आदि कार्यवाहियां हुई है । यहाँ अवगत करना है कि कुछ जिले के जिला प्रशासन ने सीमांकन के जो आंकड़े शासन को प्रस्तुत किए हैं उनकी फील्ड की बस्तु स्थिति की जांच कराई जाए कि इनके द्वारा कब चौहद्दी काश्तकारों को नोटस जारी किए और वह उन्हें तामिल हुए हैं कि भी नहीं क्योंकि प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिकांश सीमांकन निरस्त कर आंकड़ों की संख्या बढाई गई है । जिला प्रशासन द्वारा शासन नियमो का पालन ना कर केवल संख्या बढाने वाहवाही लूटने के उद्देश्य से गलत सीमांकन किये गए है और अधिकांश सीमांकन से ग्रामीण असंतुष्ट हैं। जबकि मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आमजन को सुबिधा प्रदान करने हेतु यह अभियान चलाया था लेकिन कुछ जिला प्रशासन द्वारा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस अभियान में पलिता लगाने का कार्य किया है जो मुख्यमंत्री जी की मंशा के विपरीत है जिला प्रशासन के उक्त क्रत्य से शासन की छवि धूमिल हुई हैउक्त सभी कार्यवाहियों को यदि 24 घंटे अर्थात दिनांक 24 मई 2023 तक वापिस नहीं लिया जाता है तो मध्यप्रदेश पटवारी संघ के निर्णय अनुसार प्रदेश के सम्पूर्ण पटवारी दिनांक 24, 25,, 26 मई 2023 को 3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और दिनांक 27 मई 2023 शनिवार व 28 मई 2023 रविवार को शासकीय अवकाश होने के कारण दिनांक 29 मई 2023 को ही अपने कर्तब्य स्थल पर उपस्थति हो पायेंगे साथ ही पटवारी अन्य कार्यों के संपादन को बंद करने पर विवश होगा जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित जिला कलेक्टर व शासन का होगा।
इस अवसर पर दीनदयाल नरवरिया तहसील अध्यक्ष, पर्वत सिंह, गजेन्द्र लोधी, शुभम दुवे, घनेद्र, प्रियंका, सुरेन्द्र ठाकुर, विक्रांत, अवधेश रघुवंशी, सतीष, विमला दिवारे आदि पटवारी ने संरक्षक रामशरण रघुवंशी उप प्रांताध्यक्ष के मार्गदर्शन में ज्ञापन दिया।



