अनुभूति ईको कैम्प का आयोजन वन सुरक्षा कैम्प वेगवां में किया गया
सिलवानी। वनमंडल रायसेन सामान्य अंतर्गत वन परिक्षेत्र पूर्व सिलवानी की परिसर वेगवां के वन सुरक्षा कैम्प वेगवां पर बुधवार को अनुभूति ईको कैम्प को आयोजन किया गया।
जिसमें वनमंडल अधिकारी सामान्य रायसेन अजय कुमार पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप वनमण्डल अधिकारी सिलवानी पी.के. रजक, वन परिक्षेत्राधिकारी परिक्षेत्र पूर्व/पचिम सिलवानी आदर्श मिश्रा द्वारा 120 बच्चों को वन भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान वन्य प्राणियों के संरक्षण, संवर्धन, एवं वन वर्धनिक कार्यो का प्रबंधन वन विभाग द्वारा कैसे किया जाता है बच्चों को समझाया गया। एस.डी.ओ. सिलवानी पी.के.रजक ने पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने में वन एवं वन्य प्राणियों का क्या ओर कैसे योगदान है के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। रेंजर आदर्श मिश्रा के द्वारा शालेय छात्र छात्राओं को वनों का महत्व समझाते हुये अवगत कराया कि वन आक्सीजन तथा कार्बनडाई आक्साइड का संतुलन बनाये रखते हैं तथा बादलों के संघनन द्वारा वर्षा में वृद्धि, नदियों को स्वच्छ जल की सतत आपूर्ति, भौतिक रासायिनिक एवं ध्वनि प्रदूषण पर रोक आदि लाभ बताये। छात्र-छात्राओं को वनों में पाये जाने वाली लघु वनोंपज के बारे में विस्ताार से जानकारी दी गई। तथा वनों को अग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय वृक्ष बरगद, राष्ट्रीय पशु बाघ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पाये जाने वाले बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली काली धारियाँ एवं चेहरे के काले चिन्ह तथा पगचिन्ह प्रत्येक बाघ के अलग-अलग होते हैं। इसी प्रकार की मनमोहक एवं रोचक जानकारियाँ वन मण्डल अधिकारी रायसेन अजय पाण्डेय द्वारा बच्चों को दी की गई।
प्रश्रनोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम कु. अंजना राजपूत, द्वितीय राधिका खरे, शा. कन्या हा.से. स्कूल सियरमऊ, तृतीय सत्यम लोधी शा. हा.से. स्कूल सियरमऊ को दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का प्रथम पुरूषकार कु. अस्मिता सिंह, द्वितीय, अनुष्का विश्वकर्मा, तृतीय नेहा ठाकुर सभी शा. हा.से. स्कूल सियरमऊ, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम रिया नामदेव, द्वितीय प्रतिज्ञा लोधी, तृतीय प्रिया शाह शा. हा.से. स्कूल सियरमऊ को दिया गया।
बच्चों को वन भ्रमण के बीच में नास्ता एवं कार्यक्रम स्थल पर भोजन कराया गया तथा स्कूली बच्चों को सियरमऊ से लाने एवं गंतव्य तक पहुॅचाने के लिए बस की व्यवस्था परिक्षेत्राधिकारी आदर्श मिश्रा द्वारा की गई। अनुभूति कार्यक्रम के दौरान चित्रकला, प्रनोत्तरी, निबंध प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। अंत में परिक्षेत्राधिकारी द्वारा सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम को पूर्ण किया गया।
कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर सुनीता आर्य के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रय में मानव जीवन एवं वन एवं पर्यावरण के संतुलन के सम्बन्ध में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम में डी.एफ.ओ. रायसेन अजय पाण्डेय, एस.डी.ओ. सिलवानी पी.के. रजक, रेंजर पूर्व/पश्चिम सिलवानी आदर्श मिश्रा, डिप्टी रेंजर दुर्गाप्रसाद पन्द्राम, गुलाबप्रसाद अर्मा, लाल सिंह पूर्र्वी, राममनोहर खरे के साथ ही पुष्पेन्द्र शर्मा, ऋषि गुप्ता, हरेन्द्र सिंह, आत्माराम मैना, लवकुा तिवारी, मो. शोऐव, शरण सिंह, हरिराम साहू, तख्तसिंह अहिरवार, संदीप ठाकुर, कल्पना गौड़, राहूल जैन, दीपक कौरव, जोखना बसूनिया, रामदास सोनी सभी वन रक्षक एवं संतोष बाबू विशेष सहयोग रहा।




