मध्य प्रदेश

न्यू सर्वोदय विद्यालय में विदाई समारोह संपन्न

रिपोर्टर : अशोक साहू
उदयपुरा । नगर की अग्रणी शिक्षण संस्थान न्यू सर्वोदय हा.से. स्कूल में कक्षा 11 वी के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को स्कूल से विदाई पार्टी दी गई । आयोजन का शुभारंभ वीणावादिनी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। जूनियर्स द्वारा अपने सीनियर्स के सम्मान में स्वागत गीत की अद्भुत प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज हुआ , जिसमे विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा बारहवी के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई । बारहवी के छात्र/छात्राओं द्वारा नम आंखों के साथ संस्था में अपनी स्मृतियों को साझा करते हुए विदाई आयोजन के लिए 11बी के विद्यार्थियों के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। संस्था प्राचार्य रामकुमार रघुवंशी द्वारा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे अपने माता पिता एवं बुजुर्गो के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए अनुशासित रहना होगा , उनके आशीर्वाद से ही हम एक अच्छा इंसान बनकर जीवन में सफल हो सकते हैं । इस अवसर पर शाला परिवार से समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र, छात्राएं उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button