विधायक अजय टंडन ने किया सघन दौरा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। ग्राम पंचायत सलैया पठारी, हरदुआ चंगुल, केवलारी, पिपरिया साहनी का सघन दौरा करते हुए विधायक अजय टंडन ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर ग्राम की मूलभूत समस्याओं को सुनकर मौके पर अधिकारियों से बात कर त्वरित हल कर आश्वासन दिया। पिपरिया साहनी में आयोजित गांधी चौपाल में विधायक अजय टंडन ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नौटंकीबाज है घुटनो के बल बैठकर मनमोहनी बाते कर प्रदेश की बहिनों को तो उपहार दे रहे है वही आशा कार्यकर्ता आंगनवाडी कार्यकर्ता की बहिने जो आये दिन न्याय मांग रही है उनकी मॉंगों को क्यो अनसुनी कर रहे है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतन चंद जैन ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्रामवासियों से मुलाकात कर कहा कि गैस सिलेन्डर मॅंहगी बिजली बढ़ते खादय वस्तुओं के दाम पर भी जबाब दे भाजपा सरकार। हमारे देता कमलनाथ का भी कहना साफ है कि अगर आपने कांग्रेस की सरकार बनाई तो गैस सिलेन्डर 500 रूपये में एव लाड़ली बहना को 1500 रूपये प्रतिमाह दिये जायेगे।
इस अवसर पर कमलेश उपाध्याय, छोटू बिदौल्या, पंचम सिंह, चंद्रभान सिंह, नवाब सिंह, दलपत सिंह, मोहन सिंह, राजकुमार सिंह, उमराव आदिवासी, किशोरी आदिवासी, नरेन्द्र सिंह, देवकुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों की उपस्थिति रहीं।



