मध्य प्रदेश

आईटीआई कॉलेज आमापानी में स्थानीय लघु एवं कुटीर उद्योगों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

सिलवानी। नगर के वार्ड क्रमांक एक आमापानी स्थित आईटीआई कॉलेज में स्थानीय लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को विभिन्न तकनीकी प्रशिक्षणों के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कॉलेज में सिलाई सेंटर, कंप्यूटर, मैकेनिक, सौर ऊर्जा तथा इलेक्ट्रॉनिक जैसे विषयों में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिसके उपरांत डिप्लोमा भी दिया जाता है। सैकड़ों युवा इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने व्यापार को प्रारंभ करने की दिशा में कार्यरत हैं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि आईटीआई कॉलेज सिलवानी नगर की शान बन चुका है, जिसकी आधुनिक बिल्डिंग 10 से 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की गई है। इस कॉलेज में गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध है।
कॉलेज की स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद शिवराज सिंह चौहान तथा पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह के प्रयासों से संभव हो सकी, जिनके योगदान से क्षेत्रीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम मिला है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सिलवानी मंडल अध्यक्ष श्याम साहू भाजपा नेता विभोर नायक
मंडल उपाध्यक्ष अजमेर यादव
पुनीत समैया युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष मदन राय, आईटीआई कॉलेज के प्रभारी चौधरी, समस्त शिक्षकगण एवं प्रशिक्षण ले रहे युवा साथीगण सभी अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं से संवाद किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के लिए एकजुट करना था।

Related Articles

Back to top button