अमदर ग्राम पंचायत स्टॉफ डेम्प घटिया निर्माण कार्य, जनप्रतिनिधि के लगाये जा रहे बिल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह जिले के जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम अमदर में स्टाफ डेम्प का घटिया निर्माण किया जा रहा है जो जबेरा जनपद अध्यक्ष जनप्रतिनिधि के संरक्षण हो रहा कार्य लेकिन जनपद पंचायत जबेरा अध्यक्ष जनप्रतिनिधि के बिल लगाए जा रहे है। भले ही सरकार द्वारा मजदूरों किसानों की आय बढ़ाने के लिये हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।और आय बढ़ाने के लिए क्षेत्र में सरकार द्वारा सिचाई योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लेकिन अधिकारियो की मिलीभगत से जगह जगह छोटे बड़े स्टाप डेमो तालाब, अमृत सरोबर जैसी आदि योजनाओं में लाखों रुपये खर्च किये जा रहे है। लेकिन कहीं कहीं योजनाओं में लपेड़ी लगाया जा रहा है जनप्रतिनिधियों के घरों में घटिया निर्माण कार्यों का पूरा पैसा जा रहा है। बारिश के जल को संरक्षण करके उस जल को कृषि सिंचाई में उपयोग के लिए सरकार ने स्टाफ डेप योजना चलाई है स्टाफ डेम्प इन आयामी योजनाओं को उपयंत्री और सहायक यंत्रियों की देख रेख में बनाया जाता है सौ प्रतिशत जब निर्माण स्टीमेट के अनुसार होता है उसके बाद उक्त निर्माण का भुगतान किया जाता है। जबेरा मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अमदर में स्टाप डेम बनाया गया है।जहां डेम निर्माण कार्य में बड़े बड़े पत्थरों से बनाया गया हैं। ग्राम पंचायत अमदर के ग्रामीणों ने बताया की डेम निर्माण कार्य मैं बडी लापरवाही बरती गई डेम निर्माण में लोहे की सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया है। अमानक सामग्री बाली मिक्स रेत से निर्माण कार्य किया गया है डेम बनाया गया है और जो गिट्टी निर्माण की गई हैं बो बिल्कुल बारीक गिट्टी हैं गिट्टी का चूरा मिक्स है। यह कार्य अन्य मद से 15 लाख 22 हजार रुपये की लॉगत से बनाया गया है डेम निर्माण कार्य मैं लोकल सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है वहीं इस स्टाप डेम निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी का सीमेंट इस्तेमाल किया गया है। सरपंच सचिव द्वारा इस निर्माण में स्टीमेट के विपरीत करके सस्ते तरीके से बनाकर निर्माण में अधिक ओर मोटा मुनाफा कमाया हैं। डेम निर्माण कार्य में जो बिल लगाएं गये है विनोद राय एण्ड कंपनी नाम से बिल लगे हुए है। जनप्रतिनिधि करा रहें डेम निर्माण लगा रहे फर्जी बिल जनता को कर करे गुमराह जबेरा के जनप्रतिनिधि कर रहे है भ्रस्टाचार।
इस संबंध में सीईओ जबेरा रामेश्वर पटेल का कहना है कि हमें पंचायत अमदर स्टाफ डेम निर्माण कार्य जो गड़बड़ी हुई हम जांच करायेंगे जो बिल लगाएं है जांच होने बाद भुगतान किया जाएगा।




