मध्य प्रदेश

12 वर्षीय पोते की फांसी लगने से मौत के बाद सदमे में दादी की भी मौत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर में आज एक वर्ष 12 वर्षीय बालक की घर की छत पर अपने हाथ से बनाए गए झूले में झूलते हुए रस्सी गले में फंसने से फांसी लगने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई । जिसका सदमा उसकी दादी नहीं झेल पाई और उसको हार्ट अटैक होने पर बेगमगंज सिविल अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक तीन घोसी मोहल्ले में रोहन घोषी 12 वर्ष पिता स्व. राकेश घोषी की झूले में झूलते समय खेलते हुए रस्सी का फंदा गले में फंसने से फांसी लगने के कारण उसकी मौत हो गई ।
जिसकी दर्दनाक मौत देखकर उसकी 70 वर्षीय दादी काशीबाई को अचानक हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गई जिसे परिजन तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उसे भोपाल रेफर किया गया था । जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई ।

Related Articles

Back to top button