सरस्वती शिशु मन्दिर बम्हौरी ने छात्रों को किया पुरस्कृत, विद्यालय में परीक्षा परिणाम उत्सव मनाया

रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्हौरी । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत भोपाल द्वारा मार्गदर्शित भोजपुर ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला रायसेन द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर बम्हौरी कस्बा तहसील सिलवानी जिला रायसेन ने वार्षिक मूल्यांकन (परीक्षा) उत्सव मनाया।
छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण विषय के प्रांतीय संयोजक मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कक्षा में प्रथम द्वतीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्रों, अभिभावकों को बधाई शुभकामनाएं दी। आगे उन्होंने कहा कि पढ़ लिख कर छात्र अपने विद्यालय ग्राम-नगर और देश का नाम रोशन करें। एक अच्छे नागरिक बनकर समाज में जागरूकता पैदा करें। कक्षा में अधिक अंक प्राप्त करना ही योग्यता का पैमाना नहीं है। कम अंक प्राप्त कर आगे लगन एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मेहनत करके भी उच्च स्थान प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए जिनके कम अंक आएं हैं वह निराश न हों वल्कि समय नियोजन के साथ अच्छी पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सामाजिक समरसता संस्कृति स्वावलंबन संस्कार स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें। आगे अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिलकर शत-प्रतिशत मतदान अवश्य करना है। एक -एक बोट कीमती है इसलिए आपसे आग्रह है कि देशहित में मतदान करें, शत-प्रतिशत मतदान करना आवश्यक है। इन छात्रों ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है – प्रभा कुर्मी, मयूरी रजक, भूपेन्द्र सिंह, नमन लोधी, दीक्षा गौर, कृष्णा मालवीय, रितिका कोरी। दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -भावना, भूमि, नीलम भूपेन्द्र गौर, नैनशी लोधी, हर्षिता लोधी, कृष्णा सोनी, इशिका साहू कार्यक्रम का संचालन रचना लोधी दीदी ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनारायण लोधी, गोपालदास प्रजापति आचार्य परिवार संयोजक मंडल एवं अभिभावक उपस्थित रहे।



