मध्य प्रदेश

आंधी में पान बरेजा धराशाही

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बीती रात तेज बारिश के साथ आंधी तूफान में उमरियापान के दो पान उत्पादकों के आधा सैकडा पारी पान बरेजा धराशायी हो गये। जिससे पान उत्पादक चंद्रकांत ( चंदू चौरसिया ) , खर्रू चौरसिया को भारी नुकसान हो गया। बताया जाता है पान उत्पादकों ने कड़ी मेहनत कर पान बरेजा तैयार किया था। लेकिन बारिश व आंधी ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। जिससे पीडित पान उत्पादक बेहद दुखी है।

Related Articles

Back to top button