मध्य प्रदेश

21 जून मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सॉची बौद्ध स्तूप परिसर में जिले के दो हजार से अधिक लोग करेंगे योग

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून मंगलवार को रायसेन जिले में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम बौद्ध समूह सॉची में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल तथा डीएफओ अजय कुमार पाण्डेय, डीईओ एमएल राठौरिया, डीपीसी सीबी तिवारी, जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी फुटबाल के मास्टर कोच वीएस बुंदेला की उपस्थिति में सॉची स्तूप परिसर में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा भी उपस्थित रहेगे। योगाभ्य भारत सरकार द्वारा जारी पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार 21 जून मंगलवार को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम स्थल बौद्ध स्तूप साँची परिसर पर सभी सहभागी उपस्थित होंगे ।और इसके बाद केन्दीय मंत्री तथा अतिथियों का संबोधन होगा। मंगलवार को सुबह 6.30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रात: 7 बजे से योगाभ्यास होगा।
योग का व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक जीवन पर प्रभाव….,
योग भावना के भंवरों का प्रतिकार है। इसमें जीवन का हर पहलू शामिल है। यह सदभाव बनाने के लिये दुनिया के साथ जुड़ाव को बढ़ावा देता है। यह शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाता है और मानसिक शांति लाता है। इस प्रकार हमारी आंतरिक प्रकृति के साथ योग तालमेल बिठाने में मदद करता है। महर्षि पतंजलि ने योग को मन के संशोधनों के दमन के रूप में परिभाषित किया है। योग व्यक्ति के मन, ऊर्जा और भावनात्मक स्तरों पर काम करता है। इस प्रकार योग मनुष्य के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देता है। इसी वजह से दुनिया में 21 जून 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई।

Related Articles

Back to top button