मध्य प्रदेश

आजादी अमृत महोत्सव की 75 वीं वर्षगांठ रिमझिम बारिश में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

सर्वधर्म जनसेवा समिति प्रांतीय कार्यालय में आन बान शान के साथ मिलकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्मी रिटायर कैप्टन झल्ले सिंह एवं बेटियों द्वारा तिरंगा फहराया गया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हम सभी भारत के 75 वीं स्वतंत्रता दिवस का जश्न आज़ादी अमृत महोत्सव के रूप में घर घर तिरंगा फहराये जाने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है l इसी संदर्भ में सेवाभावी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम संस्था के प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया l इस दिन 1947 में पूरे उपद्धीप के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू किया l 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिलक कालेज रोड खिरहनी जाग्रति कालोनी में सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति के प्रांतीय कार्यालय में मुख्य अतिथि आर्मी रिटायर कैप्टन झल्ले सिंह एवं बेटियां सुश्री अदिति, शालिनी, भावना मुस्कान द्वारा आन बान शान के साथ मिलकर ध्वाजारोहण किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी रेल्वे अधिकारी बाबूसिंह चौहान ने की विशिष्ट अतिथि आर्मी रिटायर फौजी रविकांत शुक्ला, नायब सूबेदार देवेन्द्र कुमार द्विवेद्वी द्वारा सर्वप्रथम मां भारतीय के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर विधि विधान से पूजा अर्चना वंदना कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया l उपस्थित आर्मी रिटायर फौजी भाइयों एवं बेटियों द्वारा पूजन अर्चना कर भारत माता की जय, वन्देमातरम के जयकारे लगाते हुए ध्वाजारोहण कर तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गीत गाया और गुब्बारे छोड़े गए l, कार्यक्रम का कुशल संचालन रिटायर फौजी पी के पांडे द्वारा किया गया इस मौके में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों एवं कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेवी रेखा अंजू तिवारी सहित सभी पदाधिकारियों ने वीर जांबाज़ सपूतों को कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की l उक्त कार्यक्रम में मुख्य सराहनीय भूमिका सर्वधर्म जनसेवा मंच समिति मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी आंनद कुमार तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सैनी, विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य समाजसेवी अमित निषादराज,नगर युवा अध्यक्ष अंकित (शम्मी) तिवारी, श्रीमती मीना विश्वकर्मा, श्रीमती दीपा जायसवाल, श्रीमती रोशनी तिवारी, श्रीमती वर्षा तिवारी, सुजीत सिंह, आर पी निगम, सहित सभी पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त समाजसेवी आर वी रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों एवं प्रबुद्धजनों सहित सभी पदाधिकारियों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button