मध्य प्रदेश

विद्यालय के कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हुए सम्मिलित

सिलवानी। शासकीय माध्यमिक शाला बम्होरी वर्धा में आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने की व छात्रों को पारितोषिक वितरण किये एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन शाला की छात्राओं सुहानी रैकवार व ममता नामदेव ने किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला में विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई जिसे छात्रों व ग्रामवासियों ने ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button