मध्य प्रदेश

दसवी व बारहवी कक्षा की परीक्षा सोमवार से होगी प्रारंभ

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । एमपी बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू हो रही हैं । 22 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल । बोर्ड परीक्षा की शुरुआत के पहले ये नियमो का होगा पालन।
एमपी बोर्ड की 10वीं वार्षिक मुख्य परीक्षा कल यानी सोमवार से शुरू होगी। यह परीक्षा 5 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगी।
इसी प्रकार से 12वीं की परीक्षा मंगलवार 6 फरवरी से होगी।
परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक बजे तक है। साल 2024 में 10 वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र एवं 7,48,238 छात्राएं शामिल होंगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में 7,501 केन्द्र बनाए गए हैं।12 वीं में 361360 छात्राएं एवं 386878 छात्र सम्मिल्ट होंगे l
एमपी बोर्ड की परीक्षा में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष के मोबाइल इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है यानी कि परीक्षा केन्द्र के अंदर अब कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकता है। परीक्षा में होने वाले पेपर को परीक्षा कंट्रोल रूम में लोक शिक्षण संचनालय संचालनालय मौजूदगी में ही खोला जाएगा।
परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए जारी किया गया नंबर
परीक्षा केन्द्र में पेपर को पहुंचने की पूरी प्रक्रिया को एप के माध्यम से मानीटरिंग किया जाएगा। बच्चों को तनाव रहित रहने के उपाय सहित किसी अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। परीक्षार्थी माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के 1800-2330175 नंबर पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कॉल कर समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button