वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवीन्द्र बाजपेयी एवं ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में संविधान बचाओ रैली में उमड़ा ढीमरखेड़ा का जनसैलाब

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में जबलपुर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में आयोजित संविधान बचाओ रैली में ढीमरखेड़ा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की । वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवीन्द्र बाजपेयी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जबलपुर पहुंचे । क्षेत्र से पहुंचे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संविधान की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया ।
रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवीन्द्र बाजपेयी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करते हुए संगठन की एकजुटता का परिचय दिया । उनके नेतृत्व में ढीमरखेड़ा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए ।
इस दौरान रवीन्द्र बाजपेयी, आनंद मिश्रा, वरास्वरूप चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, राजू पाठक, शंकर कोरी, अनिल त्रिपाठी, लक्ष्मण गर्ग, बड़वारा विधानसभा प्रभारी ओंकार सिंह, मुकेश परौहा, रंजीत सिंह, नीरज राय, सुनील पटेल, मंकू चौरसिया, स्वतंत्र चौरसिया, काशीराम कुशवाहा, जमील भाईजान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
जबलपुर के गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में आयोजित रैली में कांग्रेस नेताओं ने संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखने की बात कही । उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है ।
ढीमरखेड़ा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रवीन्द्र बाजपेयी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता से रैली में क्षेत्र की भागीदारी प्रमुख रूप से दिखाई दी ।



