मध्य प्रदेश

आदिगुरु आचार्य शंकराचार्य जी की जयंती के उपलक्ष में एकात्म पर्व कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आयोजित आदिगुरु आचार्य शंकराचार्य जी की जयंती के उपलक्ष्य में एकात्म पर्व कार्यक्रम के प्रारम्भ में शंकराचार्य जी की पूजन अर्चन किया गया तथा मुख्य अतिथि ने शंकराचार्य जी के जीवन एवं अदैव्तवेदांत पर प्रकाश डाला एवं डा महेन्द्र बसेडिया ने अपने विचार रखे जिसमें ब्रम्ह के बारे में बताया कि साकार एवं निराकार रूप एक ही हैं ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिरका मंदिर गाडरवारा महंत श्री बालकदास जी मजराज, झिकोलीे महाराज श्री अर्जुन भारती जी महाराज, डॉक्टर महेंद्र बसेडिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड संघचालक सुनील राय, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री शिवा त्रिवेदी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समंवयाक राममोहन रघुवंशी, जन भागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय साईंखेड़ा अध्यक्ष राकेश खेमारीया, मीडिया प्रभारी कमलेश अवधिया, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, राजेंद्र दुवे, अंजय शंकर तिवारी, परामर्शदाता हर्षित राजपूत, सपना तोमर, राजेंद्र सिंह, हेमंत पटेल, शिवदीन पटेल, सत्यपाल राजपूत, दिग्विजय सिंह राजपूत, आशीष तिवारी, अंकित श्रीवास्तव, स्वप्निल सोनी, जितेन्द्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल, भरत सिंह राजपूत, मुन्नालाल कुशवाहा, लक्ष्मी पटेल, भोपाल सिंह आदि। कार्यक्रम संचालन हर्षित राजपूत ने किया, आभार जन भागीदारी समिति अध्यक्ष राकेश खेमरिया ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button