आद्य शक्ति गरबा महोत्सव के समापन पर दिए गए पुरस्कार
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । आद्य शक्ति गरबा ग्रुप द्वारा एमएलबी गर्ल्स स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन नपा अध्यक्ष संदीप लोधी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, डॉ जितेंद्र तोमर, भगवान सिंह लोधी, पार्षद ओंकार साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश यादव, परसोत्तम कुशवाहा, साहब सिंह ठाकुर, सत्यजीत दुबे, रजनीश नेमा, गिरीश शर्मा, राहुल तिवारी, मौजूद थे, जिन के कर कमलों से बेहतरीन प्रस्तुति देने वालों को पुरस्कार से नवाजा गया। कार्यक्रम के शुरू में सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत संयोजक देवेंद्र लोधी, अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव, भावना जैन, सरिता रैकवार, मनु श्रीवास्तव, आकाश गोयल, गोलू कुड़रिया, बृजेश लोधी एवं ज्योति श्रीवास्तव द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
तत्पश्चात गरबा महोत्सव में बेस्ट गरबा का प्रथम खिताब काजल खटीक को द्वितीय चारु समाधिया और तीसरे स्थान का खिताब पांढवी पटेल को दिया गया।
गरबा महोत्सव में बेस्ट ब्यूटी के लिए प्रथम स्थान अवनी गुप्ता को दिया गया, दूसरे स्थान पर अवनी नीखरा, और तीसरे स्थान पर शालिनी सोलंकी रहीं।
बेस्ट ड्रेस में प्रथम स्थान पाया महिमा विश्वकर्मा ने दूसरे स्थान पर राधिका और तीसरे स्थान पर अंजली शर्मा रहीं। सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा ग्रुप की ओर से शील्ड, प्रमाण पत्र और माता रानी की बड़ी तस्वीर प्रदान की गई। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पुलि प्रशासन की ओर से मौजूद रहकर व्यवस्थाएं कायम रखने पर पुलिस जवानों को भी सम्मानित किया गया। गरबा महोत्सव का कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न होने पर संयोजक देवेंद्र लोधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।




