मध्य प्रदेश

आशा, उषा कार्यकर्ताओ ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व विधायक को ज्ञापन सौपा

सिलवानी । आशा, उषा कार्यकर्ता महिला संगठन मध्य प्रदेश के बैनर तले सिलवानी ब्लाक की आशा, उषा कार्यकर्ता 14 मार्च से तहसील प्रांगण में धरने पर बैठी हुई है। शनिवार को पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि आशा, उषा कार्यकर्ता को न्यायपूर्ण वेतन 10000/- दिये जाने एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने को लेकर 14 मार्च 2023 से सूचना देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सुचना मांग पूरी न होने पर राजधानी भोपाल में 3 अप्रैल 2023 से भूख हडताल की जायेगी।
मध्यप्रदेश की अधिकांश आशा कार्यकर्ताये केवल 2,000 रुपये मासिक इंसेटिव पर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका नियमित काम एवं अनिवार्य सेवा होने के चलते अन्य राज्य सरकार वर्षों से आशा ऊषा कार्यकर्ता अपनी ओर से अतिरिक्त वेतन दे रहा है। आन्ध्रप्रदेश में राज्य सरकार 8000 रूपये अपनी ओर से मिला कर आशाओं को अतिरिक्त वेतन दे रही है, लेकिन मप्र सरकार पिछले 16 वर्षों से आशा को कुछ भी नहीं दिया। प्रदेश सरकार ने जिन 7 कामों में राशि को दुगना करने के आदेश जारी किया है इसका भुगतान नहीं हो रहा है और अधिकाश आशाओं को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। अन्य राज्यों की तरह प्रदेश की आशाओं की भी मांग निश्चित वेतन में न्यायपूर्ण वृद्धि किये जाना है लेकिन इस न्यायपूर्ण मांग का निराकरण हेतु सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जो कि बेहद अन्यायपूर्ण है वर्तमान में देश के सभी केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के द्वारा अकुशल श्रमिक के लिय न्यूनतम वेतन किये जाने की मांग कर रही है जबकि मध्यप्रदेश की आशाएं अभी भी 2000 रूपये की मासिक इंसेटिव पर करने के लिए विवश है।
लगातार बढ़ती महंगाई के बावजूद प्रदेश की आशा एवं उषा कार्यकर्ता का काम न्यायपूर्ण वेतन/मानदेय दिये जाने की मांग के प्रति सरकार की अन्यायपूर्ण रवैया अभी भी जारी है। इस परिस्थिति में आशा उषा महिला संगठन मध्यप्रदेश द्वारा न्यायपूर्ण वेतन वृद्धि की मांग को लेकर इस विधानसभा के अन्तिम बजट सत्र के दौरान 14 मार्च 2023 को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
आशा, उषा महिला संगठन प्रदेश मुख्यमंत्री महोदय से पुनः यह मांग करती है कि, मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अन्य राज्य की तरह मध्यप्रदेश में समस्त आशा उषा बहनों को निश्चित मानदेय 10000 दिया जाये यदि अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते हमारी मांगे जल्द से जल्द पुरी नहीं की गई तो 3 अप्रेल से प्रदेश स्तर पर भूख हड़ताल की जायेगी स्थान नीलम पार्क, भोपाल में मांगे पुरी होने तक जारी रहेगी, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन-प्रशासन की रहेगी ।
इस अवसर पर आशा, उषा कार्यकर्ता महिला संगठन की ब्लाक अध्यक्ष नीरू कुशवाहा, सचिव मालती मेहरा, कोषाध्यक्ष राधा आदिवासी, ज्योति पाटकर, कुसुमलता ठाकुर, सुमन मेहरा, संगीता मालवीय, क्रांति आदिवासी, मीरा उइके, गीता, चंद्रवती, अनोखा, श्रीबाई, ललिता, हेमलता, ममता आदि उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button