घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान हुआ खाक

रिपोर्टर : शानू मंसूरी
गैरतगंज । जिले की तहसील गैरतगंज के तहत धनगवां गांव में बीती रात एक घर में अज्ञात कारण के चलते आग लग गई ।इससे घर में रखा व्यक्ति का सारा सामान जलकर खाक हो गया है।
गैरतगंज पुलिस से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती दरम्यानी रात लगभग 3 बजे गांव में रहने वाले रईस खान पिता वहीद खान के मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई, आग लगने की घटना के समय वहीद खान के परिवार के लोग बगल में ही बने उनके दूसरे मकान में सो रहे थे जिससे बड़ी घटना होते होते बच गई, आग से नींद खुल गई सभी लोग घर से बाहर आ गए । इस कारण आग से कोई जनहानि नहीं हुई है । आग की लपटें दिखाई देने के बाद वाहिद खान के परिजन स्थानीय रहवासी एवं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आगजनी की इस घटना में घर में रखा लगभग ₹200000 कीमती गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया है ।आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है।



