मध्य प्रदेश

ईकेवायसी के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर को बैठाया 25 से लिए जाएंगे आवेदन लाड़ली बहना योजना के लिए ऑनलाइन सैंटरो पर उमड़ी भीड़

देवरी नगर परिषद ने भी सभाकक्ष में की व्यवस्था
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । प्रदेश में लाडली बहना योजना की शुरुआत हो चुकी और 25 मार्च से इसके लिए आवेदन जमा किए जाएंगे जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को शिवराज सरकार हर माह एक हजार रुपए उनके खाते में भेजेगी इसी को लेकर नगर के सभी ऑनलाइन सैंटरो पर काफी भीड़ देखी जा रही है चौकी अधिकांश महिलाओं के आधार कार्ड और समग्र आईडी में कई त्रुटियां ह तो समग्र आईडी में नाम गड़बड़ी है कहीं जन्मतिथि सही नहीं लिखी तो कहीं समग्र आईडी लिंक नहीं है इन सभी त्रुटियां को सही करवाने के लिए महिलाएं ऑनलाइन सेंटर के साथ साथ नगर परिषद देवरी में पहुंच रही है नगर परिषद सीएमओ उमेश शर्मा ने सभागृह में ईकेवाईसी के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर को बैठाया है वही नगर परिषद के सभी कर्मचारी महिलाओं को बैठने और ठंडा पानी की व्यवस्था 25 मार्च से लाडली बहना योजना के फार्म जमा होना है।
इस संबंध में देवरी नगर परिषद सीएमओ उमेश शर्मा का कहना है कि नगर के वार्ड क्रमांक चार से वार्ड 12 तक की महिलाओं की सूची तैयार कर ली है उसी सूची के आधार पर आधार समग्र आईडी और उनका लिंक होना एवं केवाईसी करवाने सहित सभी कार्य बड़े स्तर पर नगर परिषद में करवाएं जा रहे हैं कोई भी पात्र महिला छूट ना जाए इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button