उपचार हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से विधायक विजयपाल सिंह ने कराई राशि स्वीकृत

रिपोर्टर : शरद चौरसिया
सोहागपुर । विधायक विजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से अनेको हितग्राहियों को उपचार हेतु राशि स्वीकृत कराई है ।
जिसमें क्रमश: सुशीला यादव पत्नि बाबूलाल यादव निवासी गणेश पथ कालोनी सिरोंज जिला विदिशा को ₹75000/-हजार रूपये, मास्टर मोहित यादव पिता संदीप यादव ग्राम शुक्करवाड़ा फार्म विकासखंड माखननगर को ₹60000/- हजार रू., निखिल शाह आत्मज पंचानन शाह निवासी बंगाली कालोनी खेड़ा इटारसी को 20000/-हजार रू., शेरसिंह चौहान आत्मज बहादुर सिंह चौहान ग्राम सिरवाड़ विकासखंड माखननगर को ₹50000/-हजार रू., आशुतोष तिवारी आत्मज शरद तिवारी निवासी सुभाषनगर इंदौर को ₹10000/- हजार रू., कामता यादव आत्मज बिल्लू यादव ग्राम आंखमऊ विकासखंड माखन नगर को ₹20000/- हजार रू., प्रकाश यादव आत्मज राजकुमार यादव निवासी वार्ड नं. 30 काली मंदिर ग्वालटोली को ₹10000/-हजार रू., शिखा चौहान आत्मज अजीत कुमार चौहान ग्राम बुधनी विकासखंड माखन नगर को ₹50000/-हजार रू., नरेन्द्र आत्मज प्रेमपाल ग्राम गनेरा विकासखंड माखन नगर को ₹200000/- लाख रू., मोहनलाल संतोरे आत्मज नन्हेलाल संतोरे निवासी सिविल कालोनी नर्मदापुरम को ₹30000/- हजार रू. अंगूरी ठाकुर पत्नि सुबेदार ठाकुर ग्राम भजियाठाना विकासखंड सोहागपुर को ₹10000/- हजार रू. उपचार कराने हेतु राशि स्वीकृत की गई है इन सभी ने विधायक विजयपाल सिंह का आभार माना है।



