कृषिमध्य प्रदेश

कलेक्टर ने सुल्तानपुर और बाड़ी क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्रों तथा खाद गोदामों का किया आकस्मिक निरीक्षण

किसानों से की चर्चा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
रायसेन । कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा सुल्तानपुर और बाड़ी क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्रों तथा खाद (उर्वरक) गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कलेक्टर अरविंद दुबे ने धान उपार्जन केन्द्र शंकर वेयरहाउस सुल्तानपुर, अरका धान उपार्जन केन्द्र गूगलवाडा बाड़ी और भैंसाया के धान उपार्जन केन्द्र शिवांस वेयर हाउस पहुंचकर उपार्जन कार्य हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा केन्द्र प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बाड़ी स्थित विपणन संघ के खाद गोदाम और सहकारी समिति भारकच्छ के खाद गोदाम का भी आकस्मिक निरीक्षण कर खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण किया जाए। कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों तथा खाद गोदामों के निरीक्षण के दौरान किसानों से भी चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इस दौरान सहायक आयुक्त सहकारिता पुष्पेन्द्र कुमार कुशवाह तथा जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एनयू सिद्दीकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button