कृषिमध्य प्रदेश

उमरियापान केन्द्र प्रभारी की करतूतों से अधिकारी हुये आग बबूला

केन्द्र प्रभारी की कारगुजारियों की जांच करने फिर पहुंचा जांच दल
उमरियापान उर्पाजन केन्द्र का मामला, धान के कई ढ़ेर रजेक्ट,
मौके पर मिली काफी अनियमित्ता, कभी भी छीन सकता है केन्द्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विपरण सहकारी (सोसायटी का नाम ) उमरियापान उर्पाजन केन्द्र में केन्द्र प्रभारी शरद उर्फ बल्लू बर्मन की कारगुजारियों की जांच करने सोमवार को पुन: जिला स्तरीय जांच दल फूड इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा के साथ केन्द्र पहुंचा। केन्द्र पहुंचते ही अधिकारियों की माथा ठंनक गया। चूंकि उमरियापान उर्पाजन केन्द्र में जिस तरह की अव्यवस्था है और गुणवत्तीहीन धान का उर्पाजन करवाया जा रहा है वह शायद ही जिले के किसी भी केन्द्र में हो।
स्मरण रहे कि मृगांचल एक्प्रेस द्वारा उमरियापान उर्पाजन केन्द्र में मची अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किये जा रहे है और दिनांंक 25 दिसम्बर के अंक में केन्द्र प्रभारी हठधर्मिता पर उतारु, अधिकारियों की चेतावनी बेअसर शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया था। जिसमें संज्ञान लेते हुये फूड इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा अधिकारियों के साथ पुन: सोमवार को केन्द्र पहुंचकर जांच जिसमें धान के 10 से 12 ढ़ेरों को रजेक्ट कर दिया गया है वहीं मौके पर धान साफ करने वाले यंत्र नहीं मिले। इस पर अधिकारियों द्वारा जब केन्द्र प्रभारी से सवाल जवाब किया गया तो चतुराई में माहिर केन्द्र प्रभारी शरद उर्फ बल्लू बर्मन यहां पर भी अपनी होशयारी दिखाने लगा और अधिकारियों से कहने लगा कि साहब हड़प्पा अभी खराब हो गया है और बनने के लिये गया था लेकिन मौके पर ही उपस्थित हड़प्पा के मालिक छोटे पटेल ने केन्द्र प्रभारी की चतुराई में पानी फेर दिया और असल बात वहीं पर सामने आ गई। हड़प्पा मालिक के द्वारा बताया गया कि जिस दिन से मेरा हड़प्पा केन्द्र में रखा कभी भी 1 घंटे तक के लिये चला, इसलिये मेरे द्वारा दो दिन पहले ही अपने हड़प्पा को ले गया है।
धान साफ करने का भेजों वीडियों
केन्द्र में मची अव्यवस्थाएं और बिना साफ किये उर्पाजित की जा रही धान की जांच करने के लिये जैसे ही जिला स्तरीय जांच दल पहुंचा वैसे ही प्रथम द़ृष्टया यह पाया गया कि केन्द्र में बिना साफ किये धान का उर्पाजन करवाया जा रहा है। चूंकि मौके से हड़प्पा, पंखा, छन्ना कुछ भी नही मिला। लिहाजा फूड इंस्पेक्टर प्रमोद मिश्रा सहित अधिकारियों से केन्द्र प्रभारी को सख्त हिदायत देते कहा कि अब उसी धान का उर्पाजन करवाया जायेगा जिसकी केन्द्र में सफाई करवाई गई होगी और जो भी धान साफ होगी उसका वीडियों बनाकर अधिकारियों को देना होगा। ऐसा नहीं करने की स्थिति में संबंधित धान के लॉट को रिजेक्ट किया जायेगा और किसी भी तरह की स्थितियों के लिये केन्द्र प्रभारी ही जिम्मेदार होंगे।
नियमों को ताक पर रखकर हो रही थी खरीदी
स्मरण रहे कि उमरियापान उर्पाजन केन्द्र में जब से केन्द्र चालू हुआ है तभी से अमानक धान का उर्पाजन किया जा रहा था और जैसे ही इस मामले की जानकारी लगी तभी से परत दर परत मामले को अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। सूत्रों ने बताया कि कई सैकड़ा अमानक धान का परिवहन किया जा चुका है तब कहीं जाकर अधिकारियों की आंखें खुल रही है। लेकिन अब भी देखना यह होगा कि केन्द्र प्रभारी अधिकारियों की बात मानता है या नहीं चूंकि पूर्व में अधिकारियों द्वारा जिन बातों को लेकर आदेश दिये गये थे उनको धत्ता बताते हुये केन्द्र प्रभारी ने अपनी हठधर्मिता जारी रखी और उसके द्वारा अपना रसूख बताया जाता रहा है।

Related Articles

Back to top button