मध्य प्रदेश

एड्स के नियंत्रण और उससे बचने की सलाह बेहद जरूरी : सविता जमना सेन

विश्व एड्स दिवस पर जिला अस्पताल में कार्यशाला आयोजित
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में जन जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका सविता जमना सेन उपस्थित हुए। जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ प्रीतिबाला सोनकर, समन्वयक डॉ आरती गंगवार, डॉ एसएस कुशवाह, डॉ एसी अग्रवाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ अनिल ओढ़, मेडिकल अधिकारी एमएल अहिरवार, डॉ दीपक गुप्ता, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता अतुलकर, डॉ विनोद कुमार परमार सहित अन्य चिकित्सक भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. प्रीतिबाला सोनकर द्वारा बताया गया कि एड्स रोगी नियमित उपचार और सामाजिक सहानूभूति से लंबा एवं सामान्य जीवन जी सकते हैं।रायसेन जिले में आईसीटीसी सस्थाओं में एचआईव्ही की जांच निःशुल्क की जाती है।
कार्यशाला के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाए गए निक्षय मित्र अभियान के अन्तर्गत टीबी मरीजों का निक्क्षय मित्र बन उन्हें फूडबास्केट वितरण का कार्य भी किया गया।
टीबी रोगियों को निक्क्षय पोषण योजनान्तर्गत प्रतिमाह उपचार अवधि राशि 500 रू का भुगतान किया जाता है। 6 माह की उपचार अवधि के दौरान यह निक्क्षय मित्र गोद लिये गये टीबी मरीजों को पोषण शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्य धारा में जोड़कर उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा। इनके अतिरिक्त टीबी रोगी को समाज में हेय की दृष्टि से न देखा जाए एवं मरीजों को बीमारी के दौरान प्यार एवं सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार किया जाए। इसके लिए जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, समाजसेवी, नर्सिंग एसोसियेशन, जिला केमिस्ट एसोसियेशन, पत्रकार साथियों तथा एनजीओ द्वारा टीबी मरीजों को फूडबास्केट वितरित कर निक्क्षय मित्र अभियान में योगदान दिया गया। कार्यशाला में रामेश्वर तिवारी आकाश पंथी विनीत विकाश खरे केशव रघुवंशी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button