एबीवीपी ने निकाली युवा दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा

सिलवानी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सिलवानी ने युवा दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली। हम सब युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारत के महानतम आध्यात्मिक और सामाजिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन के सम्मान में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवा दिमागों को प्रेरित करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामुदायिक सेवा को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। विवेकानन्द जी के छात्र एवं युवाओं के लिए विचार थे कि सफल होने का एक ही तरीका है. एक विचार लो, उस विचार को अपना जीवन बना लो, उसी के बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार को जीयो और सफलता की और बड़ो। अपनी युवा शक्ति को राष्ट्र और समाज के सुधार के लिए समर्पित कर दो विवेकानंद ज का कहना था कि आज का छात्र ही कल देश का नागरिक बनेगा और भारत को विश्व गुरु बनाने में युवा पीढी का महतपूर्ण योगदान रहेगा।
अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ऐसे महान पुरुष राष्ट्र भक्त को अपना आदर्श मानती और इस वर्ष विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यार्थी’ परिषद अपने प्रेरणादायक पूज्य स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को पूरे भारत में उत्सव के तोर पर मना रही है बुधवार को शोभा यात्रा बजरंग चौराहा से प्रारंभ होकर गांधी चबूतरा, शिवाजी नगर, हरिजन मोहल्ला, आजाद मार्केट से होते होई बजरंग चौराहा पर भारत माता की आरती करके शोभा यात्रा का समापन हुआ , जिसमे बड़ी संख्या में परिषद के कार्यकर्ता, सभी स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्राएं, अध्यापक, नगर के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।



