धार्मिक

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 21 जनवरी से

सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम सुल्तानपुर में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 21 जनवरी से किया जा रहा है।
21 जनवरी रविवार को प्रात: 10 बजे कलश यात्रा श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होकर कथा स्थल पहुंचेगी।
कथा दिनांक 21 जनवरी 2024 रविवार से प्रारंभ होकर 27 जनवरी 2024 शनिवार को समापन, पूर्णाहुति एवं प्रसादी वितरण होगा। कथा दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा व्यास पंडित श्री भूपेन्द्र शास्त्री वरिष्ठ धर्माधिकारी एवं नगर खेडापति मुखारविंद से होगी।
आयोजको ने अभी भक्तजनो से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button