मध्य प्रदेश
कक्षा 1 से 5वीं तक 1 जुलाई से और कक्षा 6 से 12वीं तक 20 जून से सुबह स्कूल संचालित होंगे

व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
भोपाल । प्रदेश में भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य में प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्रीष्मावकाश को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक विद्यालय 1 जुलाई 2023 को खुलेंगे और कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यालयों में कक्षाएं 20 जून से 30 जून तक सुबह की पाली (मॉर्निंग शिफ्ट) में संचालित होंगी। कक्षा पांचवी की परीक्षाएं निर्धारित समय सारणी के अनुसार होगी।
1 जुलाई 2023 से सभी विद्यालय नियमित समय सारणी के अनुसार संचालित होंगे- स्कूल शिक्षा मंत्री



