कमलनाथ के आगमन के पूर्व कांग्रेंसजनों ने की अहम बैठक
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों, मोर्चा संगठनों, विभागो की बैठक दिनांक 3 मई 2023 को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के तेजगढ़ आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उनके कार्यक्रम के बारे में बताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि वह हेलीकापटर के द्वारा सुबह 10ः15 बजे तेजगढ़ आयेगे, 10ः30 पत्रकार वार्ता, 11 बजे मंडलम प्रकोष्ठ की बैठक, 11ः30 बजे आम जनता को संबोधन के उपरांत 1 बजें भोपाल रवाना होगे। विधायक अजय टंडन ने कहा कि पिछली बार आम जनता ने कांग्रेस की सरकार बनायी थी किन्तु स्वार्थी जयचंदों ने सरकार गिरा दी उन्होंने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभा को ऐतिहासिक बनाये जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा, सतीश जैन, तिलक सींग, कमलेश उपाध्याय, लालचंद राय, गोविन्द भायल, ललित नायक, वीरेन्द्र राजपूत, सोनू जैन, मंजीत यादव, दिनेश रैकवार ने कहा कि समस्त मंडलम सेक्टर जिनकी भी मुलाकात हमारे नेता से करानी है उनके कार्ड बनाकर पहुंचा दिये गये है। इस अवसर पर मुरसलीन कुरैशी, विजय बहादुर, भूपेंन्द्र आजमानी, अमित नामदेव, आशीष पटैल, मदन सुमन, अनिल जैन सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।



