मध्य प्रदेश

कमल याज्ञवल्क्य पत्रकार यूनियन के बरेली ब्लॉक अध्यक्ष बने

बरेली। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा ने यूनियन के रायसेन जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी, जिला महासचिव दिनेश चौरसिया की अनुशंसा पर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन बरेली ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कमल याज्ञवल्क्य को नियुक्त किया है।
जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा की सहमति एवं जिले के सभी पदाधिकारियों से विचार विमर्श के साथ कमल याज्ञवल्क्य को बरेली ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है। वह संगठन के दायित्वों के साथ पत्रकारों के हितों के लिए सभी पत्रकारों के सहयोग से काम करेंगे, यूनियन भी पूरा सहयोग करेगा। कमल याज्ञवल्क्य ने अपनी नियुक्ति के लिए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा सहित जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी सहित सभी सहयोगियो के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते कहा कि सभी पत्रकार साथियों के सहयोग से पत्रकारों के लिए हमेशा समर्पित भाव से काम करेंगे। बरेली सहित जिले भर के पत्रकारों ने कमल याज्ञवल्क्य को बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button