मध्य प्रदेश

पुलिस कप्तान ने किया बेलखेड़ा थाने का औचक निरीक्षण

थाने में जप्त वाहन,माल तथा एन.डी.पी.एस. के प्रकरणों में 52-ए की विधिवत कार्यवाही के दिए निर्देश
रिपोर्टर : राजेन्द्रसिंह
पाटन। पुलिस कप्तान ने बुधवार को बेलखेडा थाने औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां बेलखेडा थाना प्रभारी सुखदेव धुर्वे की उपस्थिति में थाने की साफ सफाई, हवालात, मालखाना, एवं थाने के रिकार्ड का अवलोकन कर जप्त वाहनों एवं जप्त माल तथा एनडीपीएस के प्रकरणों में 52-ए की विधिवत कार्यवाही के निर्देश देते हुये थाने में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं, बच्चों, वृद्धों एवं समाज के कमजोर वर्गो के प्रति संवेदनशील रहते हुये इनके द्वारा की गयी शिकायतों पर तत्काल विधिसंगत कार्यवाही करते हुये तत्काल राहत पहुंचाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिये। इसके अलावा सीएम हैल्प लाईन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित संतुष्टीकारक समाधान किया जाये। वही थानों में लंबित धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृत अवयस्क बालक /बालिकाओं की दस्तयाबी के हर सम्भव प्रयास किये जायें।

Related Articles

Back to top button