करोड़ों खर्च करने के बाद भी शहरवासी प्यासे, जिम्मेदार अधिकारी पानी भर जाने का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से झाड़ रहे पल्ला
टैंकरों से भी नपा परिषद पानी सप्लाई नहीं करती, जनता परेशान उनकी पुकार सुने आखिर कौन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन की नलजल योजना में करोड़ों का बजट खर्च करने के बाद भी रायसेन शहर वासी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारी हलाली सम्पबेल में करीब 11 फीट पानी भर जाने का बहाना बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। उस पानी को मोटर पंप के जरिए बाहर निकलवाने की वजह दफ्तर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इन नाकामी की वजह से शहर की जनता को पिछले 10 दिनों से अधिक समय से पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। अभी 5 से 6 दिन और भी जल संकट गहराएगा। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारी टैंकरों से भी जल आपूर्ति कराने में नाकाम साबित हो रहे हैं ।
चहेतों के यहां पहुंच रहा पानी बाकी जनता परेशान ….
नपा के टैंकरों से पानी सप्लाई करने का आलम यह है कि रसूखदार लोगों, उनके चहेतों और अधिकारियों के बंगले पर तो पानी के टैंकर पहुंच रहे हैं । लेकिन बाकी जनता के कंठ प्यासे ही रह जाते हैं। टैंकरों से पानी बुलवाने के बाद भी नपा के जिम्मेदार अधिकारी सप्लाई करने में नाकाम साबित हो रहे हैं । जिससे शहर की जनता में नगर पालिका के प्रति लगातार आक्रोश पनप रहा है । अगर समय पर नलजल योजना को शुरू नहीं किया तो एक बड़ा आंदोलन का रूप ले सकता है। इधर शहर के लखपतसिंह धाकड़, अनुज पटेल, अजय सिंह, अजय राठौर, विजय सिंह राठौर, अनिल सिंह, अलीम पटेल आदि का कहना है कि नगर पालिका टैंकरों से पानी सप्लाई करने में उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । रसूख वालों को तो पानी मिल रहा है । बाकी जनता परेशान है उन्हें कलेक्टर अरविंद दुबे से इस मामले में हस्तक्षेप कर जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है ।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहां की अरे में सुधार नहीं किया तो नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया जाएगा ।
ट्रांसफार्मर भी डूबा हलाली डैम के पानी में…..
हलाली डैम पर बने पंप हाउस और नलजल योजना का ट्रांसफार्मर भी पानी में डूबे हुए हैं। पता चला है कि भोपाल के भदभदा और केरवा डैमों का पेट लबालब भर जाने के बाद गेट खोल दिए गए हैं। जिससे हलाली डैम का वेक वाटर नलजल योजना में लगातार समा रहा है। पिछले तीन चार दिनों से बारिश थमी हुई है। लेकिन नलजल योजना से नलों में जल सप्लाई करने की परेशानियां अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं नपा परिषद रायसेन के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्यूबवेलों और टेंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई करने की बातें की जा रही हैं। पुराने ट्यूबवेलों की मोटरें जली पड़ी है तो कहीं पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हैं। सड़कों के निर्माण कराने और गहरी खुदाई करने की वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। दरअसल नगर पालिका को इन सब विकल्पों पर इसीलिए नगर पालिका को काम करना पड़ रहा है।
इस संबंध में अभिषेक मालवीय, इंजीनियर नपा जल प्रभारी रायसेन का कहना है कि इंटकवेल और डीपी हलाली डैम के 11 फ़ीट गहरे पानी में डूबे हुए हैं। इसीलिए रायसेन शहर के नलों में जलापूर्ति कराने में फिलहाल 5 से 6 रोज और भी लग सकते हैं। यह सबकुछ समस्या बेक वाटर की वजह से हुआ है। बाद में जल्द ही नलजल योजना को चालू कर रायसेन सिटी में नलों से जल सप्लाई शुरू की जाएगी।





