मध्य प्रदेश

कलेक्टर अरविंद दुबे ने नरवर, देहगांव गढ़ी में मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

बेगमगंज तहसील कार्यालय में निर्वाचन शाखा का निरीक्षण कर की संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा नरवर, देहगॉव तथा गढ़ी क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में किए जा रहे मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर दुबे ने बीएलओ से प्राप्त दावा-आपत्तियों के बारे में जानकारी लेते हुए उन्हें गरूण एप दर्ज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा नरवर के मतदान केन्द्र क्रमांक-197, देहगांव में मतदान केन्द्र क्रमांक- 224, 225, 226, 227 ,228 और गढ़ी में मतदान केन्द्र क्रमांक-240, 241, 242 तथा 243 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावा- आपत्तियों की संख्या, उन्हें पोर्टल पर दर्ज कराने तथा निराकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर दुबे द्वारा बेगमगंज तहसील कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन शाखा का निरीक्षण किया गया । मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के दौरान प्राप्त दावा आपत्तियों और उनके निराकरण के संबंध में समीक्षा की गई। समीक्षा में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को प्राप्त दावे-आपत्तियों का समय सीमा में नियत प्रक्रिया अनुसार निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button