क्राइम

कलेक्ट्रेट के बाबू को बीस हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली । सिंगरौली जिले में अन्यत्र नहीं बल्कि कलेक्टर के नाक के नीचे रिश्वत ली जा रही थी जिसे लोकायुक्त रीवा ने नाकाम करते हुये रिश्वतखोर बाबू जो कि भू अर्जन शाखा में पदस्थ है रविंद्र घोसे को गिरफ्तार किया है।
सिंगरौली बैढन कलेक्ट्रेट के भू- अर्जन शाखा में पदस्थ बाबू रविंद्र घोसे को लोकायुक्त टीम रीवा डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाँथ गिरफ्तार कर जांच रही है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों सिंगरौली जिले में पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। य़ोजना का लाभ दिलवाने के एवज में बेलवार गांव निवासी हरीलाल शाह से बाबू ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त से की थी।
लोकायुक्त ने पीड़ित को गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ बाबू के पास बीस हजार रुपये देकर भेजा। पीड़ित ग्रामीण जैसे ही बाबू को बीस हजार रुपए घूस दिया, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त रीवा की टीम में कलेक्ट्रेट में कार्रवाई करने के बाद आरोपी रविंद्र घोसी को बैढ़न स्थित सर्किट हाउस ले जाकर पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button