क्राइममध्य प्रदेश

Car Exident Update : मृतक के शव को जेसीबी के मदद से निकाला

ट्रक ने कार को मारी थी टक्कर, एक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल को गेट तोड़कर निकाला
रायसेन। मंगलवार को भोपाल सागर हाईवे 146 रायसेन बाईपास रोड पर भीषण सड़क हादसे में ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर दी । ईको कार क्रमांक एमपी 21 सीए 9056 को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी दी जिससे एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही एक गंभीर घायल को कार के गेट को तोड़ कर राहगीरों और पुलिस द्वारा बाहर निकाला गया।
घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मशीन को बुलाया और मृतक युवक का शव क्रेन से गाड़ी को खींचकर बाहर निकाला गया। मृतक युवक का नाम मनोज क्षारी पिता अंबाराम क्षारी निवासी उज्जैन का है।
बताया जाता है कि शराब के नशे और तेज रफ्तार ने ली एक और जान। एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल। मृतक और उसका दोस्त कटनी से वापिस भोपाल तरफ जा रहे थे और रायसेन के गोपालपुर चौराहे पर मृतक और उसके सहयोगी ने शराब की बोतल खरीदी, गाड़ी में 2 बोतल शराब की ओर मिली।
मृतक के युवक के शव को जिला अस्पताल भेजा।

Related Articles

Back to top button