ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज

सिलवानी | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर में शुक्रवार को ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान पर आयोजित कर रही है। प्रतियोगिताओं को एक मंच के माध्यम से नगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, युवाओं को प्रोत्साहित करना है। सम्पूर्ण भारत वर्ष में खेलों भारत अभियान के तहत नगर खेल कुम्भ का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा खेलों भारत नगर खेल कुम्भ अभियान के तहत सिलवानी में ओपन कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह 9 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 7 हजार 1 सौ रुपए रखा गया हैं। जबकि द्वितीय पुरस्कार की राशि 4 हजार 100 रुपए तय की गई हैं। तृतीय पुरस्कार 21 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा । आयोजक समिति ने खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साह बर्धन करने का आग्रह किया है।



