मध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हरदा हादसे पर शोक व्यक्त कर निशुल्क उपचार में राहत की मांग

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर AICC महासचिव व प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र पटेल जी उपस्थित हुए।
हरदा आगजनी में मृतकों को श्रद्धांजलि देकर प्रदेश सरकार से प्रभावितों को निशुल्क उपचार एवं राहत राशि प्रदान करने की मांग की।
बैठक में एक सशक्त विपक्ष के रूप में हम जनहित की आवाज को बुलंद कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की गई।




