मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत द्वितीय चरण में जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अभियान का शुभारंभ वार्ड 1 से किया गया जो 10 मई से 25 मई तक चलेगा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शुभारंभ वार्ड नंबर 1 में मंडल अध्यक्ष कमल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी एवं समस्त पार्षदों की उपस्थिति में किया जाकर हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन, संबल योजना लाभ दिया गया। द्वितीय चरण के अभियान में प्रयास होगा कि कोई भी हितग्राहि शासन की योजना से वंचित न रह जाए।
शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पार्षद अजय जाट, बृजेश लोधी, ओमकार यादव, सत्तू महाराज, गुलाब रजक, लोक राज ठाकुर, रवि राज, प्रवीण पिंटू जैन, पूर्व पार्षद परसोत्तम कुशवाहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।



