किन्नरों की आपसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल

सिलवानी । किन्नरों की आपसी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से हो रहा वायरल।
किन्नरों के एक समुदाय ने किन्नरों के ही दूसरे समुदाय से खुलेआम जमकर की मारपीट।
अपने क्षेत्र में वसूली को लेकर की गई मारपीट।
जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत कुअरखेड़ी के ग्राम चिरचिटा के मेले में की जा रही बसूली को लेकर मारपीट।
हर वर्ष लगता है सिलवानी के ग्राम चिरचिटा के तिनधरु में बसंत पंचमी पर मेला।
मेले में किन्नरों के दो गुट हुये आमने सामने तो हुआ विवाद।
मेला समिति ने दोनों समुदाय को शांत कराकर किया मेले से बाहर।
मेले से किन्नरों के बाहर निकलते ही ग्राम बेरुआ की दुकानों के सामने जमकर चले लात घूसे और लाठी डंडे।
किन्नरों के एक समुदाय के किन्नरों ने दूसरे समुदाय के एक किन्नर के फाड़ डाले कपड़े तक।
इस संबंध में जैथारी पुलिस चौकी प्रभारी एसएस सुल्या का कहना है की किन्नरों का कोई समुदाय नहीं आया अभी तक रिपोर्ट दर्ज कराने।
खबर को विस्तार एवं वीडियो देखने के लिए क्लिक करे



