मध्य प्रदेश

मतदान करने से कई लोग रह गए वंचित, वोट डालने गए तो मतदाता सूची में नहीं मिला नाम, मतदान केंद्र भी बदल गए

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगर पालिका परिषद के पार्षद पदों के लिए हुए ब चुनाव में कई मतदाता ऐसे थे जो मतदान करने वसे वंचित रहे। नाम कटने के अलावा कुछ मतदाताओं के नाम ऐसी जगह जुड़ गए जो उनके घर से दूर थे। ऐसे में लोगों को उस क्षेत्र के बीएलओ के साथ विवाद भी हुआ। मतदाताओं का कहना था कि जब उन्होंने लोकसभा और विधानसभा में उसी जगह वोट डाला तो नगर निगम की सूची से नाम क्यों कट गया। मतदाता सूची में नाम नहीं होने से मतदाताओं की बीएलओ के साथ झड़प भी हुई।बुधवार को जब वार्ड 8 ठाकुर मोहल्ला निवासी समाजसेवी महेश श्रीवास्तव चच्चापोलिंग बूथ पर वोटिंग करने गए तो उनका नाम वोटिंग लिस्ट से गायब था यानि नाम काट दिया गया।जिससे वह वोट डालने से वंचित रह गए।
नाम नहीं होने से निराश वृद्धा, यहां वार्ड ही बदल गया
मतदाता सूची से नाम कटने और दूसरे बूथ में नाम जोड़ने की समस्या के साथ एक मतदाता के पूरे परिवार का वार्ड बदल दिया गया। कस्तूरी बाई वार्ड 9 ने बताया कि उनका परिवार तालाब मोहल्ले में रहता है। इस बार पूरे परिवार का नाम 12 वार्ड में जोड़ दिया गया है। ऐसे में प्रत्याशी ही दूसरा हो गया। उन्होंने बीएलओ से इस सम्बंध में शिकायत दर्ज कराई है।मतदाता सूची से नाम कटने का मामला लगभग हर केंद्र में रहा। कई मतदाताओं के घर बीएलओ की सूची नहीं पहुंची। निर्वाचन कार्यालय का कहना है कि मतदाता सूची के प्रकाशन के समय दावे-आपत्ति मंगाए थे, उस समय ध्यान दिया जाना चाहिए।
लोग ढूंढ़ते रहे नाम
अंबेडकर वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 58 से करीब 400 नाम दूसरे मतदान केंद्र में शिफ्ट हो गए। वहीं पंजाबी मोहल्ला के नाम इस केंद्र में जुड़ गए। बूथ क्रमांक 367 जवाहर गंज वार्ड निवासी अखिलेश कुमार जैन के परिवार का नाम ही मतदाता सूची से कट गया।
पौने पांच बजे से सख्ती- शहर के सभी मतदान केन्द्रों में शाम पौने पांच बजे से सख्ती शुरू कर दी गई। किसी भी केन्द्र के सौ मीटर के दायरे में खड़े लोगों को पुलिस ने वहां से हटा दिया। केवल मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक जाने दिया गया।

Related Articles

Back to top button