मध्य प्रदेश
कॉलेज में घुसा बाघ, छात्रों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल ।प्रदेश की राजधानी भोपाल के मैनिट परिसर में बाघ होने की जानकारी मिलने के बाद से ही वन विभाग की टीम कल रात से ही मैनिट परिसर में जांच कर रही है। आज सुबह से ही वन विभाग की टीम ने परिसर के जंगल में निरीक्षण कर वहां करीब 5 ट्रैप कैमरे लगाएं गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए वनपाल ने बताया कि परिसर में पगमार्क के जो निशान मिले है वह स्पष्ट नहीं है इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि परिसर में मूवमेंट किस वन्यप्राणी का है। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए हमने 5 ट्रैप कैमरे लगाएं है और लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए मैनिट प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर छात्रों और स्टाफ को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और घने जंगल की ओर जाने से मना किया है। छात्रो की क्लासेस जारी रहेंगी।



